फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Put on silent moon dip

मौनी अमावस्या पर लगाई डुबकी

Tue, 09 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Put on silent moon dip
मौनी अमावस्या पर नदियों और सरोवरों में सोमवार की सुबह हजारों लोगों ने डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने अन्न और वस्त्र का दान कर परिवार के सुख-सम़द्िध  की कामना की।
विज्ञापन


निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के पौराणिक स्थल दत्तात्रेय धाम पर मौनी अमावस्या के पर्व पर भोर से लोगों की भीड़ जमा थी। लोगों ने कुंवर और टौंस नदी के संगम पर स्नान करने के बाद गरीबों में अन्न, पैसे और वस्त्र का दान किया।
विज्ञापन


इसके बाद दत्तात्रेय धाम पर स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की।
अहरौला संवाददाता के अनुसार,  क्षेत्र के दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा तट पर भोर से ही स्नान करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार,  प्रसिद्घ पौराणिक स्थल बाबा भैरो धाम स्थित पवित्र सरोवर में भोर से ही श्रद्घालुओं का तांता लगा हुआ था। लोगों ने सरोवर में स्नान कर बाबा भैरोनाथ का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहनगर संवाददाता केेे अनुसार,  महामंडलेश्वर मंदिर स्थित पवित्र सरोवर में लोगों ने स्नान कर मौनी अमावस्या के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया।


मौनी अमावस्या के अवसर पर लोंगो की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर काफी दुकानें सजी हुई थी। यहां पर पूजन अर्चन के बाद लोगों ने दुकानों से सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed