{"_id":"02e77f697d673a06bd92c4b7f07d23c1","slug":"purvanchal-rajya-will-become-the-state-s-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल राज्य बनने पर ही होगा प्रदेश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल राज्य बनने पर ही होगा प्रदेश का विकास
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसी भी योजना का क्रियान्वयन विवेकशील ढंग से नहीं कर पा रही हैं।
वह सोमवार को अंबेेडकर पार्क में भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नीति और रीति की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास तभी संभव है जब इसका एक हिस्सा पूर्वांचल राज्य के रूप में विकसित किया जाए। इससे पूर्वांचल के लोगों के लिए सड़क, बिजली, पानी, पढ़ाई और दवाई की समुचित व्यवस्था हो सके। कहा कि देश और प्रदेश की जनहित की 150 योजनाएं चल रही हैं। लेकिन ये योजनाएं अधिकारियों तक ही समिति रह गई हैं। कहा कि इन योजनाओं को बंद कर हर मतदाता को पांच हजार रुपये मतदाता पेंशन दी जानी चाहिए। आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि भारतीय समाज पार्टी हर जाति के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलाना चाहती है। कहा कि पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ केवल एक विशेष जाति के लोग उठा रहे हैं। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि महंगाई और विकास के नाम पर सत्ता पाने के बाद मोदी सरकार रास्ता भटक गई है। इनके डेढ़ साल के शासनकाल में हर चीज के दाम आसमान छूने लगे हैं। केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। पाकिस्तान के मुद्दे पर मोदी सरकार यूपीए सरकार की ही नकल कर रही है। सीमा पार रोज जवान मारे जा रहे है और सरकार निरर्थक वार्ता कर रही है। सम्मेलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर, राष्ट,ीय महासचिव अविंद राजभर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव डा. संतोष पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा. बलिराज राजभर जबकि संचालन मोतीचंद राजभर ने की।