फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   puraanee ranjish mein chale laathee-dande, ek kee maut, teen ghaayal

पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 14 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
puraanee ranjish mein chale laathee-dande, ek kee maut, teen ghaayal
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के हरिजन बस्ती में बृहस्पतिवार की देर शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में नौबत मारपीट की आ गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला कर दिए। मारपीट की इस घटना में चार लोग घायल हो गए। सीएचसी पर एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हरिजन बस्ती निवासी एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। मृतक के परिवार के लोग अंतिम संस्कार कर जब घर लौटे तो कुछ लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और लाठी डंडा निकल आया। एक पक्ष द्वारा लाठी डंडा और धारदार हथियार से किए गए हमले में दूसरे पक्ष के 25 वर्षीय दीपक पुत्र रंजीत, 23 वर्षीया रिंका पत्नी दीपक, 35 वर्षीया किसमता पत्नी राधेश्याम व 28 वर्षीय रवि पुत्र रंजित राम गंभीररुप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी फूलपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने दीपक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा राजदेव ने घटना के बावत फूलपुर कोतवाली में तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। नामजद आरोपी घर छोड़ कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed