फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Puarnahuti concluded with Shivpuran

पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ शिवपुराण

Sun, 30 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 30 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Puarnahuti concluded with Shivpuran
सिधारी स्थित श्रीइच्छापूर्ति श्री गौरी शंकर मंदिर में एक माह से चल रहे शिवपुराण का समापन शनिवार को पूर्णाहुति के साथ हुुआ। इस दौरान श्रद्घालुओं द्वारा लगाए गए हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं दोपहर बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की।
विज्ञापन

 बता दें कि एक अगस्त से सिधारी स्थित श्रीइच्छा पूर्ति श्री गौरी शंकर नर्मदेश्वर मंदिर पर कांवरियों के लिए लगातार भंडारे के साथ शिवपुराण कथा चल रही थी।
विज्ञापन


शनिवार को विधि-विधान से ब्राह्मणों ने हवन-पूजन और पूर्णाहुति का कार्य संपन्न कराया। इस दौरान कथावाचकों ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारा चलता रहा। अंत में मंदिर के प्रबंधक बाबू पुच्चा सिंह रेड़ा ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मनोज अस्थाना, विश्वजीत सिंह, जितेंद्र अस्थाना, शैलेंद्र कुमार, श्रीचंद, सुरेश केशरी, राजीव कुमार, संतोष, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed