फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Provide vitamin A supplements to the newborns

नौनिहालों को दिलाएं विटामिन ए की खुराक

Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Provide vitamin A supplements to the newborns
आजमगढ़। जिले में एक महीने में नौ माह से पांच साल तक के करीब साढ़े पांच लाख शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह साल में दो बार दी जानें वाली खुराक है, जिससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि इस अभियान के लिए समस्त केंद्रों में विटामिन ए की पर्याप्त खुराक भेज दी गई है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रत्येक बुधवार और शनिवार को ही बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। नोडल अधिकारी डा. संजय कुमार ने बताया कि जिले में करीब साढ़े पांच लाख बच्चों को दवा पिलाए जाने का लक्ष्य है। इसमें नौ से बारह माह तक के बच्चों की संख्या 34690, एक से दो वर्ष के बच्चों की संख्या 149429 और दो से पांच साल तक के बच्चों की संख्या 410789 है। नौ से बारह माह तक के बच्चों को आधी चम्मच यानी एक एमएल, एक से पांच साल तक के बच्चों को दो एमएल दवा दी जानी है। विटामिन ए खुराक से बच्चों में रोग प्रतिरोधक प्रणाली मजबूत होगी। हड्डियां को मजबूत करने और घाव भरने में भी मदद करती है। यह अभियान सभी टीकाकरण सत्र स्थलों से संचालित किया जा रहा है। कोविड को देखते हुए एक सत्र स्थल पर अधिकतम 10 बच्चों को ही एकत्रित करने की छूट होगी। आशा कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगी कि बच्चों को अंतराल पर ही बुलाया जाए। प्रत्येक सत्र स्थल पर नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने के साथ-साथ छह माह से पांच साल तक के बच्चों को एनीमिया से बचाव के लिए आईएफए सीरप भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगर कोई क्षेत्र छूटा तो अलग से चलेगा अभियान
आजमगढ़। यूनिसेफ के जिला कार्यक्रम समंवयक परवेस कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में अभियान 22 दिसंबर से शुरू होकर 20 जनवरी तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाया जा रहा है। अभियान में यदि कोई क्षेत्र छूट जाता है,तो उसके लिए अलग से अभियान चलाकर दवा पिलाने का काम होगा। सभी टीमों को निर्देशित किया गया है कि इसमें आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम अपने-अपने क्षेत्र के बच्चों को दवा पिलाने का काम करेंगी। अभियान में कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed