फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protests in Azamgarh against Maharashtra government, Maharana Pratap Army came out in support of Kangana

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आजमगढ़ में विरोध प्रदर्शन, कंगना के समर्थन में उतरी महाराणा प्रताप सेना

Fri, 11 Sep 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Protests in Azamgarh against Maharashtra government, Maharana Pratap Army came out in support of Kangana
कलेक्ट्रेट चौराहे पर अबू आसिम आजमी का पूतला फूंकते योगी युवा वाहिने के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और संजय राउत से नाराज महाराणा प्रताप सेना ने प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला फू ंका। महाराष्ट्र सरकार को होश में आने की चेतावनी दी गई ।
विज्ञापन

अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिवसेना अराजकतत्वों की पार्टी है। पूरे देश में सामूहिक बहिष्कार होना चाहिए। अब वह तय करेंगे कि देश में कौन रहेगा और कौन नहीं रहेगा? कंगना रणौत ने एक आतताई के खिलाफ बिगुल फूंका है। महाराणा प्रताप सेना भारत की बेटी पद्मश्री कंगना रणौत के साथ है। जिला सचिव वरूण सिंह ने महाराष्ट्र राज्यपाल से अपील की कि तोड़े गए आफिस का पुनर्निर्माण कराएं और बीएमसी से हर्जाना दिलवाया जाए। प्रदेश संयोजक सूर्यभान सिंह, कौशल सिंह, शैलेन्द्र सिंह बादल, जय सिंह, सुरेन्द्र कुमार यादव, राघवेश सिंह, दीनानाथ सिंह, अमलेश सिंह, शिवम तिवारी, सुरेश सिंह, पवन कुमार चौहान, अतुल सिंह, गोलू राय, साकेत सिंहआदि मौजदू रहे। वहीं, योगी युवा वाहिनी के मुख्य संस्थापक साहिल उपाध्याय के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार और अबू आसिम आजमी का फूंका पुतला विरोध जताया गया। साहिल उपाध्याय ने कहा कि कंगना रणौत का जितना भी नुकसान हुआ है महाराष्ट्र सरकार तुरंत भरपाई करे। अबू आसिम आजमी का आजमगढ़ से बहिष्कार किया जाए। आशुतोष पाठक, कमल गोंड, मनीष मौर्य, बबूल मौर्य, शुभम मौर्य, संतोष कुमार थे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकने से रोका
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर बाजार में हिंदू जागरण मंच की तरफ से महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी थी। दीदारगंज थाने के एसआई जगदीश विश्वकर्मा, सच्चन राम ने मौके पर पुलिस बल के साथ आकर पुतला दहन से रोक दिया। जिलाध्यक्ष फूलपुर हिंदू जागरण मंच शिवम सिंह से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला दिया। मंच के अध्यक्ष पुतला फूंकने पर अड़े रहे। किसी तरह मामला शांत हुआ।

कलेक्ट्रेट चौराहे पर महराष्ट्र सरकार का पूतला फूंकते राणा प्रताप सेना के कार्यकर्ता।

कलेक्ट्रेट चौराहे पर महराष्ट्र सरकार का पूतला फूंकते राणा प्रताप सेना के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed