फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest held after seed storage warehouse was locked

Azamgarh News: बीज भंडार के गोदाम में ताला बंद होने पर प्रदर्शन

Thu, 30 Oct 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Protest held after seed storage warehouse was locked
16 रघुनाथपुर खुझिया स्थित राजकीय बीज भंडार में ताला बंद रहने पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
अमिलो। सठियांव ब्लाॅक के किसान कल्याण केंद्र रघुनाथपुर खुझिया स्थित राजकीय बीज भंडार का ताला समय से न खुलने पर बुधवार को पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद भी जब बीज भंडार का ताला नहीं खुला तो किसान लौट गए।
विज्ञापन


बता दें कि सठियांव ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के किसान सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की बोआई के लिए बीज लेने सुबह से ही बीज भंडार पहुंचे थे। लेकिन प्रभारी भूपेंद्र कुमार के मौके पर न होने से किसान परेशान रहे। काफी देर इंतजार के बाद जब प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल भी बंद मिला।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों में सलारपुर के अनिल यादव, रामहरक यादव, ओझौली के झंगरू प्रेमचंद, कोढ़वा के चंद्रशेखर, समेदा के राकेश मौर्य कहा कि ऐसा हमेशा होता है, जब भी आवश्यकता होती है तो गोदाम पर ताला बंद रहता है। जिसके कारण हमको बाजार से महंगे दर पर सामान खरीदना पड़ता है। इस संबंध में निदेशक, मंडल आजमगढ़ आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी जिला कृषि अधिकारी को दी गई है। जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed