फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   protest for road construction

सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 08 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
 protest for road construction
आजमगढ़। बनकट बाजार में खस्ताहाल हो गई सड़क की मरम्मत न होने के विरोध में शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क का निर्माण जल्द से जल्द शुरू न करने पर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर बनकट बाजार की सड़क वर्षों से खराब है। लोगों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग मिट्टी आदि डालकर लेपन कार्य करवाकर मात्र कोरम पूरा देता है। वर्तमान में पूरी सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आए दिन लोग उनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे राजकुमार, अर्जुन कुमार, मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता, रामसुधार, जवाहिर, विनोद यादव, सतिराम सिंह, राजभान यादव, महीपाल, विजय प्रकाश, बृजेश सोनकर, सोनू, कमलेश, सिंपू, सुबाष, मंटू आदि ने बताया कि बारिश के दौरान बनकट बाजार में सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती है। ट्रकों के फंसने से आए दिन लंबा जाम लग जाता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे 12 अगस्त को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed