{"_id":"6a397c82079263dc0a002158","slug":"protest-demanding-obc-census-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152307-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ओबीसी जनगणना की मांग के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ओबीसी जनगणना की मांग के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबीसी जनगणना की मांग के लिए प्रदर्शन
आजमगढ़। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण के तहत सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी रिक्शा स्टैंड पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए रिक्शा स्टैंड से दीवानी गेट, अग्रसेन चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पटेल ने बताया कि वर्ष 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के लिए तैयार प्रारूप में केवल अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति और अन्य का विकल्प दिया गया है, जबकि ओबीसी के लिए अलग श्रेणी का प्रावधान नहीं है। इससे ओबीसी की अलग से गणना नहीं हो सकेगी। उन्होंने मांग किया कि जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एकत्र किए गए आंकड़ों के भौतिक सत्यापन की व्यवस्था भी किया जाए। प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में शैलेश यादव, राम दवर, महेश मौर्य, अमरनाथ यादव, राम विनय पटेल, भगवती यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।