फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest against irregularities in Divisional District Hospital and collection at bicycle stand

Azamgarh News: मंडलीय जिला अस्पताल में अनियमितताओं और साइकिल स्टैंड पर वसूली का विरोध

Sun, 27 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Protest against irregularities in Divisional District Hospital and collection at bicycle stand
बलरामपुर। मंडलीय जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और साइकिल स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों और समाजसेवियों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन मिलने पर छात्र संगठनों का धरना स्थगित हुआ।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व जयनाथ सिंह, अजय सिंह और रजनीश राय ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज की सुविधाओं की कमी और भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से, साइकिल स्टैंड पर अवैध वसूली के मुद्दे को लेकर प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया। धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार और एसआईसी डॉ. ओम प्रकाश ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और उनकी मांगों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया।
साथ ही, उन्होंने साइकिल स्टैंड पर अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed