फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest Against expansion of Manduri airport continues in azamgarh talks between farmers and DM

Azamgarh: मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का विरोध जारी, किसानों और डीएम के बीच वार्ता बेनतीजा

Fri, 30 Dec 2022 08:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 08:02 PM IST
सार

आजमगढ़ स्थित मंदुरी एयरपोर्ट विस्तार के विरोध में किसानों का धरना जारी रहेगा। शुक्रवार को डीएम और आंदोलनकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा साबित हुई। 

विज्ञापन
Protest Against expansion of Manduri airport continues in azamgarh talks between farmers and DM
किसानों संग आजमगढ़ डीएम ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ स्थित मंदुरी एयरपोर्ट विस्तार के विरोध में खिरिया बाग के आंदोलनकारियों की डीएम के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा साबित हुई। बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से ग्रामीण, किसान, मजदूर और सामाजिक कार्यकर्ता, जमीन मकान बचाव संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में डीएम के साथ करीब एक घंटे वार्ता की। 

विज्ञापन

 
वार्ताकारों ने कहा कि आजमगढ़ एयरपोर्ट विस्तारीकरण की परियोजना का मास्टर प्लान तत्काल रद्द किया जाए। आजमगढ़ में यदि विकास करना है तो यहां उद्योग, धंधे और कृषि मंडियों का विकास होना चाहिए। जमीन हड़प कर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कोई जरूरत नहीं है। 12-13 अक्तूबर की रात शासन प्रशासन की करतूत की न्यायिक जांच हो और दोषियों को सजा दी जाए।

विज्ञापन

  फर्जी सर्वे को तत्काल रद्द किया जाए

24 दिसंबर को किसान नेता राजीव यादव व साथी विनोद यादव का गैरकानूनी तरीके से अपहरण व मारने, धमकाने वाली घटना की न्यायिक जांच हो और अपहरण करने वाले दोषियों को सजा दी जाए। ग्रामीणों की सहमति के बिना किए गए फर्जी सर्वे को तत्काल रद्द किया जाए और आंदोलनकारी चाहते हैं कि कोई दिन तय करके धरना स्थल पर ही पहुंच कर सार्वजनिक तौर पर लिखित आश्वासन देने का कष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमें निर्णय लेने और सुनाने का कोई अधिकार नहीं है। हम आपकी बातों को ऊपर सरकार तक पहुंचा देंगे।  आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक कि मंदुरी एयरपोर्ट का मास्टर प्लान रद्द नहीं हो जाता और हमारी सारी मांगे पूरी नहीं हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed