फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Property worth 16.25 lakhs will be confiscated of two more gangsters

दो और गैंगेस्टर अभियुक्तों की सवा सोलह लाख की संपत्ति होगी जब्त

Tue, 28 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Property worth 16.25 lakhs will be confiscated of two more gangsters
आजमगढ़। गैंगेस्टर में निरुद्ध दो और अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का डीएम राजेश कुमार ने फरमान जारी किया है। इसके तहत दोनों अभियुक्तों की कुल सवा सोलह लाख की संपत्ति जब्त की जाएगी। एक अभियुक्त मुबारकपुर तो दूसरा जहानागंज थाने का है। संबंधित तहसीलदारों व थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश भी डीएम ने दिया है।
विज्ञापन

गैंगेस्टर के अभियुक्तों के आर्थिक स्रोत पर प्रहार की कवायद में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। इसी के तहत अपराध की दुनिया के माध्यम से इन गैंगेस्टर के आरोपियों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पांच अभियुक्तों पर पूर्व में ही आदेश जारी हो चुका है और जब्तीकरण की कार्रवाई भी हो चुकी है। जिलाधिकारी ने अब दो और गैंगेस्टर के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। मुबारकपुर थाना पुलिस द्वारा गैंगेस्टर में पाबंद किए गए राकेश यादव पुत्र जोंगेद्र यादव निवासी सम्हरूआ मऊ ने पत्नी के नाम पर फोर व्हीलर ली है। इसकी अनुमानित कीमत छह लाख है। तहसीलदार सदर व एसओ मुबारकपुर को राकेश यादव के इस वाहन को जब्त करने का निर्देश हुआ है। इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी जहीर नट भी जहानागंज थाने का गैंगेस्टर अभियुक्त है। इसने अपनी पत्नी के नाम फत्तेपुर गांव में जमीन ली है जिसकी अनुमानित कीमत 4,20,375 रुपये है। पड़ोस के गांव लोहानपुर में जमीन खरीदी है जिसकी अनुमानित कीमत 91,250 रुपये है। इसके अलावा दो पिकअप जिसमें एक की अनुमानित कीमत 3.50 लाख और 1.65 लाख है। इन सभी को जब्त करने का निर्देश है। जहीर नट के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदार तहसीलदार व थानाध्यक्ष मेंहनगर को दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व में पांच गैंगेस्टर अभियुक्तों पर हो चुकी है कार्रवाई
आजमगढ़। इसके पूर्व डीएम के निर्देश पर ही पांच अन्य गैंगेस्टर अभियुक्तों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई हो चुकी है। इन अभियुक्तों में दीदारगंज थाना क्षेत्र के दो सगे भाई अशोक राजभर उर्फ पन्नू व विमल राजभर उर्फ मन्नू हैं। इन दोनों भाइयों के खाते सीज किए गए हैं। वहीं शहर कोतवाली के गैंगेस्टर अभियुक्त व कुंटू सिंह के करीबी ब्लाक प्रमुख संजय यादव के जिंगरसंडी गांव में 51 लाख कीमत की जमीन जब्त की गई है। शहर कोतवाली के दूसरे गैंगेस्टर अभियुक्त महबूब आलम शेख निवास ककरहटा की 16 लाख रुपये कीमत की फाच्युनर को पुलिस ने जब्त किया है। इसके अलावा बरदह थाने के गैंगेस्टर अभियुक्त शक्ति सिंह निवासी गोठांव के बैंक खाते को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed