फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   property dealer shot dead in azamgarh due to dispute of money transaction

Azamgarh: पैसों के लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को गलियों से किया छलनी, भरोसेमंद साथियों ने ही ली जान

Mon, 26 Jun 2023 02:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 02:10 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में बिजरवां गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन पर रविवार रात युवा प्रॉपर्टी डीलर हरिकांत यादव (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  पैसों के लेनदेन के विवाद में साथियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
property dealer shot dead in azamgarh due to dispute of money transaction
प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में बिजरवां गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन पर रविवार रात युवा प्रॉपर्टी डीलर हरिकांत यादव (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  पैसों के लेनदेन के विवाद में साथियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। हरिकांत के परिजनों में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोजरापुर गांव निवासी हरिकांत यादव प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता था। रविवार सुबह साथ काम करने वाले रमाकांत निवासी आजमपुर, सुरेंद्र व पवन निवासी उकरौड़ा के साथ उसका पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। रविवार देर रात तक हरिकांत घर नहीं लौटा तो बड़े भाई रमाकांत ने उसे फोन किया।

विज्ञापन

देर रात फोन पर मिली हत्या की सूचना

हरिकांत ने बताया कि वो पवन के साथ है। उसने जल्द ही घर आने की बात की। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि हरिकांत को गोलियों से छलनी कर दिया गया है। उसका शव मुबारकपुर थाना अंतर्गत बिजरवां गांव से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन के किनारे पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हरिकांत यादव एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था।

बड़े भाई रमाकांत ने घटना के बाबत पुलिस को तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसमें रमाकांत निवासी आजमपुर, पवन व सुरेंद्र निवासी उकरौड़ा शामिल है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed