फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Procession taken out to install Ambedkar statue, sitting on hunger strike

अंबेडकर प्रतिमा लगाने के लिए निकाला जुलूस, भूख हड़ताल पर बैठे

Fri, 29 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out to install Ambedkar statue, sitting on hunger strike
जयरामपुर में डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा कि स्थापना के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन क - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि जिला प्रशासन की ओर से बार-बार मांग करने के बाद भी अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर ग्रामीण मेहता पार्क में धरने पर बैठे गए। एसडीएम सदर के आश्वासन देने के बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आंबेडकर विचार मंच जन कल्याण समिति के बैनर तले सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर के ग्रामीणों ने बाबा साहब आंबेडकर पार्क में आंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर के जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सामने जमकर हंगामा किया गया। इसके बाद ग्रामीण कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मेहता पार्क में अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि काफी समय से अंबेडकर पार्क में प्रतिमा लगाने के लिए मांग की जा रही है। इसके लिए समय-समय पर शिकायती पत्र भी दिया गया है। इसके बाद भी जिला प्रशासन मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीण मेहता पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे गए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मिजस्ट्रेट गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौट गए। समिति ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं प्रदान की गई तो जिला मुख्यालय के मेहता पार्क में दस दिवसीय भूखहड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन को शासन को भेजा जाएगा। प्रतिमा स्थापना पर शासन की ओर से निर्णय लिया जाना है।
गौरव कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed