फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Procession on Bhagat Singh's birth anniversary, full of protest against unemployment

भगत सिंह की जयंती पर निकाला जुलूस, बेरोजगारी के खिलाफ भरी हुंकार

Mon, 28 Sep 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Procession on Bhagat Singh's birth anniversary, full of protest against unemployment
रैदोपुर में अमर शहीद भगत सिंह के जयंती पर मार्च निकालते वामंपथी संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती पर देशव्यापी शिक्षा रोजगार अधिकार दिवस के तहत जनवादी लोकमंच, किसान संग्राम समिति, अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच की तरफ से डीएवी कॉलेज गेट से जुलूस निकला गया। जुलूस रैदोपुर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचा तो वहां माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। कलेक्ट्रेट भवन होते हुए कॉलेज गेट पर पहुंच ‘भगत सिंह तू जिंदा है...’ गीत के साथ जुलूस का समापन हुआ।
विज्ञापन

जुलूस में निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, भुखमरी, किसान-मजदूर-छात्र विरोधी नीतियों, नई शिक्षा नीति की साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए छात्रों ने भगत सिंह के सपने को पूरा करने की प्रतिज्ञा ली। शहीद ए आजम भगत सिंह का मकसद आजादी के 73 वर्ष बाद भी पूरा न होना, उनके चाहने वाले देशभक्तों और शोषण के विरुद्ध लड़ने वालों के सामने एक चुनौती है। डॉ. रवींद्र नाथ राय, अवधेश, प्रशांत, दान बहादुर, तेज बहादुर, हरिकेश, दुखहरण, राहुल, आकाश, विजय, संदीप, अजय, राकेश, श्रेय, उत्तम,रामाश्रय अजीत, सुजीत आदि थे।
विज्ञापन

मेहनाजपुर। शहीद भगत सिंह की जयंती पर क्षेत्र में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भंवरपुर बाजार से सिधौना पाल्हमेश्वरी धाम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद भगत सिंह की तस्वीर के साथ भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा निकाली गई। पाल्हमेश्वरी धाम पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह ने कहा आजादी के दीवानों में सबसे बड़ा नाम शहीद भगत सिंह का है। उन्होंने क्रांति को नया आयाम दिया था। युवाओं को नया रास्ता दिखाया था। हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिए थे। अशोक सिंह, अमन, गगन, चंद्रपॉल, गोलू, रविषेक सिंह, ईशु, छोटू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed