फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prize of 25 thousand arrested

25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Prize of 25 thousand arrested
अहरौला। थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को बाइक सवार छह बदमाशों ने धावा बोलकर पेट्रोल पंप पर लगभग एक लाख आठ हजार की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने बुधवार रात निजामाबाद के गंधुई में मुठभेड़ में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभी कई बदमाश उनके टारगेट पर हैं जिनके पीछे पुलिस लगी हुई है। जल्द ही लूट में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अहरौला श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार का इनामी चंद्रजीत उर्फ पत्तर पेट्रोल पंप की लूट का मास्टरमाइंड है। इसने थाना क्षेत्र में ही अपना ठिकाना बनाया था। यहां से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उससे अन्य आरोपियों के नाम जानने की कोशिश कर रही है। अन्य पांच आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चंद्रजीत उर्फ पत्तर के पास से लूट के 9170 रुपये भी बरामद किए गए हैं। वह गोरखपुर में दो हत्याओं का आरोपी है। उसपर 20 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार का इनामिया चंद्रजीत की गिरफ्तारी के साथ ही एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया था। फरार साथी की पहचान लकी के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed