फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Private hospitals directed to upload monthly delivery reports on HMIS: CMO

निजी अस्पतालों को हर महीने एचएमआईएस पर प्रसव की रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश : सीएमओ

Thu, 10 Sep 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals directed to upload monthly delivery reports on HMIS: CMO
संस्थागत प्रसव की निगरानी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में निजी चिकित्सालयों व नर्सिंग होम संचालकों की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें निजी स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाले प्रसव की सूचना स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि प्रत्येक निजी अस्पताल और नर्सिंग होम अपने यहां होने वाले प्रसव की मासिक सूचना अनिवार्य रूप से एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्टिंग में लापरवाही या निर्धारित समय पर सूचना उपलब्ध नहीं कराने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एचएमआईएस भारत सरकार का महत्वपूर्ण पोर्टल है।
इसमें गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और देखभाल से लेकर प्रसव, नवजात के जन्म तथा टीकाकरण तक की जानकारी दर्ज होती है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर सुधार की कार्ययोजना तैयार की जाती है।
अप्रैल से अगस्त तक निजी अस्पतालों में हुए संस्थागत प्रसव की सूचनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के बारे में भी जानकारी दी गई।

सीएमओ ने कहा कि जन्म-मृत्यु का समयबद्ध पंजीकरण नागरिकों को जरूरी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के साथ जिले के सही आंकड़े तैयार करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। बैठक में एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश झा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना मैसी समेत निजी अस्पतालों के संचालक और चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed