फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Priority will be given to the arrears of sugarcane farmers

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान होगी प्राथमिकता

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Priority will be given to the arrears of sugarcane farmers
आजमगढ़। दि किसान सहकारी चीनी मिल के नवागत जीएम अनिल चतुवेदी ने सोमवार को कार्य भर ग्रहण कर लिया। नवागत जीएम इसके पूर्व मार्टीनगंज के एसडीएम थे वहां से स्थानांतरण के बाद दि किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड सठियांव के जीएम बने। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जीएम ने चीनी मिल को चाक चौबंद ब्यवस्था देने के लिए कवायद तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल में गन्ना बकाया किसानों को भुगतान करना यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। किसानों को हर सुविधा शासन के मंशा के अनुरुप मुहैया कराई जाएगी और अच्छी नस्ल प्रजाति के गन्ना बुआई करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि चीनी मिल और किसान दोनों फायदे में रहे। प्रदेश भर में यह चीनी मिल सबसे अच्छी चीनी मिल है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि गन्ना किसानों का गन्ना उत्पादन से क्यों मोह भंग हो रहा है। इस पर मंथन कर कारगर कदम उठाया जाएगा ताकि किसान गन्ना की खेती करने में अपनी रुचि लेने लगे और हर तरह से किसानों के साथ चीनी मिल का भी विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed