{"_id":"6abac26bf7859acbff000583","slug":"principals-must-activate-scout-guide-troops-in-schools-dm-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-157962-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में स्काउट-गाइड दल सक्रिय करें प्रधानाचार्य : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में स्काउट-गाइड दल सक्रिय करें प्रधानाचार्य : डीएम
विज्ञापन
भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश की जिला संस्था की ओर से सोमवार को हरिऔध कला भवन में प्रधानाचार्य कार्यशाला एवं ‘नवांकुर’ पत्रिका विमोचन समारोह आयोजित किया गया। प्रादेशिक मुख्यायुक्त प्रभात कुमार और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से पत्रिका का विमोचन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के गायन से हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यशाला की सफलता तभी मानी जाएगी, जब प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों में स्काउट-गाइड दल का पंजीकरण और नवीनीकरण सुनिश्चित कराने के साथ शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाएं।
उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। इसका उद्देश्य परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए जिम्मेदार एवं अच्छे नागरिक तैयार करना होना चाहिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें प्रमोद कुमार दुबे, डीटीसी-एस, दिनेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर, रणधीर सिंह, सुभाष चंद्र गोंड, अवधेश यादव, अनीता साइलेश और डॉ. घनश्याम दुबे सहित अन्य शामिल रहे।
एडीएम प्रशासन संजय चावला, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। प्रादेशिक संयुक्त सचिव पूनम संधू पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने पीपीटी के माध्यम से स्काउट-गाइड की वार्षिक कार्ययोजना और गतिविधियों की जानकारी दी। एएसओसी मंडल आजमगढ़ शैलेश प्रकाश ने कार्यशाला के उद्देश्य और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जिला मुख्यायुक्त अमरनाथ राय ने कहा कि सभी के सहयोग से आजमगढ़ स्काउट-गाइड की गतिविधियों में लगातार अपनी पहचान बना रहा है।
उन्होंने विद्यालयों में गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. रणधीर सिंह ने स्वागत एवं परिचय प्रस्तुत किया। जिला सचिव सुभाष चंद्र गोंड ने आभार जताया। संचालन प्रमोद कुमार दुबे और डॉ. घनश्याम दुबे ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।