फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Principal and class teacher got bail

Azamgarh News: प्रधानाध्यापक व कक्षा अध्यापक को मिली जमानत

Thu, 10 Aug 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Principal and class teacher got bail
सीजेएम कोर्ट ने नगर के हरबंशपुर क्षेत्र स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज में तीसरी मंजिल से कूदकर छात्रा के आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार प्रधानाचार्य सोनम मिश्रा और कक्षा अध्यापक अभिषेक राय को जमानत दे दी है। जमानत का आदेश जिला जेल पहुंच गया है। इसकी पुष्टि जेलर ने की है। बृहस्पतिवार को जेल से रिहाई संभव है। 31 जुलाई को चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए हत्या की धारा को हत्या के लिए उकसाने की धारा में बदल दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके विरोध में मंगलवार को प्रदेश के सभी निजी विद्यालय बंद रखे गए थे। अभिभावक संघ के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों ने इस बंदी का विरोध किया। प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक की ओर से जमानत की अर्जी दी गई थी। अब जमानत का आदेश जिला कारागार पहुंच गया है। हालांकि आदेश देर शाम पहुंचने के कारण रिहाई नहीं हो सकी। जेलर आरएन मौर्य ने बताया कि सीजेएम की ओर से प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक की रिहाई का आदेश मिल चुका है, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 5:30 बजे के बाद आने वाले रिहाई के आदेश पर दूसरे दिन अमल का आदेश है। इसके कारण दोनों को रिहा नहीं किया जा सका। अब बृहस्पतिवार की सुबह दोनों की रिहाई की जाएगी। अब इस मामले की विवेचना एसपी सिटी मऊ को सौंप दी गई है। पहले आजमगढ़ पुलिस ही मामले की जांच कर रही थी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए मऊ के क्षेत्राधिकारी नगर को विवेचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed