फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prime Minister will stay in the district for one hour and 10 minutes

जिले में एक घंटे 10 मिनट रहेंगे प्रधानमंत्री

Wed, 11 Jul 2018 11:52 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Wed, 11 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will stay in the district for one hour and 10 minutes
pm Modi
आजमगढ़। संशय खत्म हुआ, 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने आएंगे। दोपहर 2.20 पर वे हेलीकाप्टर से मंदुरी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। लगभग एक घंटे 10 मिनट के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे 3.30 बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन



पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का जून में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब 14 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मंदुरी हवाई पट्टी पर तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले यूपीडा के कई अधिकारी भी यहां का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी पीएम का औपचारिक कार्यक्रम न आने से संशय बना था पर अब पीएमओ और एसपीजी की ओर से प्रधानमंत्री का औपचारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री दिल्ली से विशेष विमान से सीधे बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकाप्टर से 2.20 बजे मंदुरी हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और 3.30 बजे तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद हेलीकाप्टर से वाराणसी के राजा तालाब के लिए रवाना हो जाएंगे। वाराणसी में कार्यक्रम के बाद वहीं वे वहीं रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed