{"_id":"806ca418b055af7c5ae3d61aaead06db","slug":"prescription-filled-half-the-population-reached-veil-warp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरे गए पर्चे, घूंघट ताने पहुंची आधी आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरे गए पर्चे, घूंघट ताने पहुंची आधी आबादी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण के लिए एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार देर शाम नामांकन का कार्य पूरा हो गया। अंतिम दिन नामांकन के लिए ब्लाकों पर लंबी कतार लगी थी।
बहुत सी महिलाएं भी नामांकन के लिए घूंघट ताने ब्लाक परिसर में जमी थीं। लोगों की भीड़ के कारण लगभग सभी ब्लाकों में देर शाम तक नामांकन का कार्य चलता रहा।
दूसरे चरण में जनपद के पांच ब्लाकों अजमतगढ़, हरैया, बिलरियागंज, महराजगंज और कोयलसा में एक दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार को सभी पांचों ब्लाकों में नामांकन का कार्य देर शाम पूरा हो गया।
विज्ञापन
नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण पांचों ब्लाकों पर नामांकन के लिए लोगों की भी उमड़ी थी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ब्लाक परिसर में प्रत्याशी और उसके समर्थकों को छोड़कर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी।
नामांकन काउंटरों पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी। लाटघाट संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक में सुविधा के लिए 20 और हरैया ब्लाक में 17 काउंटर बनाए गए थे। वहीं प्रत्याशी और उनके समर्थक कहीं जुलूस की शक्ल में पहुंचे तो कहीं प्रत्याशी साइकिल से नामांकन करने पहुंचे।
हर कोई अपने ही तरह से नामांकन करने ब्लाकों पर पहुंचा। ब्लाक परिसर में बहुत सी महिलाएं लंबा घूंघट काढ़े अपने परिवार या पति का इंतजार करती दिखी।