फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prepare at least ten active workers at the booth

बूथ पर कम से कम दस सक्रिय कार्यकर्ता करें तैयार

Sun, 08 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Prepare at least ten active workers at the booth
आजमगढ़। अपना दल एस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में हुई। जिसमें मिशन 2022 के मद्देनजर संगठन की कमियों को ठीक करने, पार्टी के लक्ष्य सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन के कार्यो की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

पूर्वी जोन के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने समीक्षा बैठक में पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किया जाए, विधानसभा चुनाव करीब है। उन्होंने जिला, विधानसभा और जोन के पदाधिकारियों से कहा कि 12 सितंबर तक बूथ स्तर तक की कमेटियों का गठन कर लें। सहप्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में मिली सफलता से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा उठाए जा रहे सामाजिक न्याय के मुद्दे के व्यापक प्रचार प्रसार पर बल दिया। सह प्रभारी युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव विजय चौरसिया ने कहा कि हर जिले में संगठन की समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सांगठनिक कमियों के सुधार करना है। सह प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुन्नर प्रजापति ने कहा कि अभी समय है, जो कमियां हैं, उनको तय समय 15 अगस्त तक दूर कर लें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने तथा संचालन शिक्षक मंच के प्रदेश सचिव डॉ. जय मुकुंद पटेल ने किया। इस मौके पर प्रदीप सिंह, आमिर हमजा, रामदरश पटेल, दयाराम पटेल, विनोद साहनी, बाबूराम यादव, अभिषेक मिश्र, इंद्रेश दुबे, नरेंद्र मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed