फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prepare a team of fighting workers: District President

लड़ाकू कार्यकर्ताओं की टीम करें तैयार : जिलाध्यक्ष

Tue, 05 May 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Prepare a team of fighting workers: District President
पार्टी कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव। श्रोत-पार्टी
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाते हुए लड़ाकू कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए। ताकि वर्ष 2027 में पार्टी की सरकार बनाई जा सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से हटाने के लिए धर्म और जाति के मुद्दों का सहारा ले रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर जनता को इन मुद्दों पर जागरूक करें।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों का भंडाफोड़ करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान बीएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी राम सलट राम के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में दलित समाज को राजनीतिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। बैठक में विजय यादव, नंदकिशोर यादव, डॉ. रामदुलार राजभर, श्याम बहादुर सिंह यादव, जयराम सिंह पटेल आदि पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों के माध्यम से मतदाताओं को भयभीत करने का प्रयास किया जाता है, ताकि मतदान प्रभावित हो। पश्चिम बंगाल में चुनाव के संदर्भ में उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान की अनदेखी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed