फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations to keep the youngsters safe from the third wave

नौनिहालों को तीसरी लहर से महफूज रखने की तैयारी

Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations to keep the youngsters safe from the third wave
आजमगढ़। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों की सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीमारी के लक्षण वाले 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मेडिकल किट मुहैया कराई जा रही है। निगरानी समितियों के सदस्यों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सभी गतिविधियां ‘कोरोना की जंग में हर जीवन अनमोल है’ अभियान के तहत चल रही हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड के लक्षणयुक्त 18 साल से कम उम्र के बच्चों तक नि:शुल्क मेडिकल किट पहुंचाई जा रही है। सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को चार वर्गों में बांटकर दवा की किट तैयारी की गई है। जन्म से एक वर्ष, एक से पांच वर्ष, पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों तथा 12 से 18 वर्ष के किशोर वय के लोगों के लिए अलग-अलग प्रकार किट बनाई गई है। निगरानी समितियों में 3650 आशा कार्यकर्ताओं शामिल हैं। उनको सघन जांच करके मेडिकल किट बांटने को कहा गया है। यह टीम संचारी रोग उन्मूलन अभियान के तहत मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक कर रही है। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक विपिन पाठक ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर में बच्चों के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है। इसको देखते हुए योजना तैयार की गई है। कोविड पॉजिटिव बच्चों के लिए गृह उपचार और मेडिकल किट के बारे में आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी लोगों को जानकारी दे रहे हैं। बच्चों में कोविड के लक्षण दिखने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच के बाद चिकित्सक की सलाह से ही दवा लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed