फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations for paddy procurement started, 65 centers were built

धान खरीद की तैयारी शुरू, 65 केंद्र बनाए गए

Fri, 04 Sep 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations for paddy procurement started, 65 centers were built
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार धान की खरीद के लिए कुल 65 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 39, यूपी एग्रो के चार और एफसीआई के दो केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की मांग और सुविधा के अनुसार बाद में केंद्रों को बढ़ाया जा सकता है। कोरोना काल में गेहूं की खरीद में बुरी तरीके से पिछड़ने पर विभाग ने अब धान खरीद के लिए पंजीकरण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के पल्हनी, जहानागंज, मुबारकपुर, रानी की सराय, बिलरियागंज, महाराजगंज, हरैया, जीयनपुर, अतरौलिया, बूढ़नपुर, तहबरपुर, सरायमीर, मोहम्मदपुर, फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज, लालगंज, तरवां, ठेकमा, मेंहनगर में केंद्र बनाए गए हैं।, पीसीएफ के ओघनी, जिगनी, रेंडा, सिंहपुर धन्नी, डीहा समस्ती, मेंहनगर, असवनियां, गोमाडीह, मनिराम ठेकमा, मुड़हर, बीबीपुर डीह, रघुवीरपुर, तरवां, देवगांव, धंगवल, नर्व, लसड़ाकला, कुरुथुआ, सुम्माडीह, खरहसनकला, बड़सरा खालसा, रैसिंगपुर, करमहाडींगुरपुर, मुंडेरा, हांसानतलूबपुर, मिश्रौली, खजुरी, मोबम्मदपुर, भुवना बुजुर्ग, जमालुद्दीनपट्टी, सिकंदरपुर, बालनरायन मंझरिया, नेवादा, मंदुरी, आखापुर मंझरिया, निजामाबाद, जगदीशपुर असौना, किशुनपुर, जिगरसंडी में केंद्र बनाया गया है। यूपी एग्रो के हुसैनगंज बेलइसा, अतरौलिया, मिल्कीपुर, पल्हना तथा एफसीआई के जहानागंज, बूढ़नपुर को केंद्र बनाया गया है। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में एक नवंबर से धान खरीद प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
आजमगढ़। जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों को अपना धान बेंचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे से अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल कॉमन धान और 1888 रुपये प्रति क्विंटल ग्रेड ‘ए’ धान के लिए घोषित किया गया है। पंजीकरण के लिए फोटोग्राफ, आधार कार्ड, पहचान-पत्र, भू-लेख या खतौनी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति अवश्य ले जाएं। पूर्व में पंजीकृत किसानों को पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। उन्हें नवीनीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed