फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations begin for the swearing in of nominated councilors in Azamgarh

आजमगढ़ में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू

Wed, 10 Jun 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the swearing in of nominated councilors in Azamgarh
आजमगढ़। नगर पालिका और नगर पंचायतों में शासन की ओर से नामित सभासदों को शपथ दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि डीएम इस पर जल्द ही निर्णय लेंगे। शासन की ओर से एक सप्ताह के भीतर नामित सभासदों को शपथ दिलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले शासन की ओर से नगर पालिका और नगर पंचायतों में सभासदों को नामित किया गया था। नगर पालिका में पांच-पांच और नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासदों को नामित किया था। लॉकडाउन के कारण अभी तक उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। अब शासन की ओर से सभासदों को एक सप्ताह में शपथ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही जिलाधिकारी राजेश कुमार की ओर से इस पर निर्णय लेकर तिथि की घोषणी की जा सकती है। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि शपथ जनपद मुख्यालय पर दिलाई जाएगी या स्थानीय निकायों में इसका आयोजन किया जाएगा। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से शपथ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। अब जिलाधिकारी की ओर से इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका
मुबारकपुर: ध्रुव कुमार चौरसिया, आशीष कुमार, नजराना अंसारी, नासिर रजा।
आजमगढ़ : विनय कुमार, अजय भारती, जूही श्रीवास्तव, सुनील कुमार मिश्र, विनीत सिंह गौतम।
नगर पंचायत
बिलरियागंज नगर पंचायत : ममता गुप्ता, सुशील गुप्ता, दयाशंकर यादव।
मेंहनगर : सुधार राम, शशिकांत सेठ, सुनंदा सिंह।
अतरौलिया : दिनेश मद्धेशिया, दुर्गावती, निजामुद्दीन।
फूलपुर : अंशुमान जायसवाल, रजनी सोनकर, कमला प्रजापति।
जीयनपुर : ज्योति मिश्रा, शिगोपाल जायसवाल, धमेंद्र सिंह।
माहुल : दिलीप सिंह, अजय श्रीवास्तव, पूजा पांडेय।
अजमतगढ़ : रामचंद्र गोंड, अरविंद कन्नौजिया, बजरंगी गुप्ता।
कटघर लालगंज : रजनीश कुमार, जितेंद्र चौरसिया, गौरव रघुवंशी।
सरायमीर : अखिलेश जायसवाल, बनवारी सोनकर, पूजा बरनवाल।
महाराजगंज : सुभा, चंद्र जायसवाल, भूपेश मिश्रा, प्रभावती।
निजामाबाद : गगन कश्यप, रामअवध सोनकर, बिंदुमती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed