फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pregnant woman dies during treatment

इलाज के दौरान महिला व गर्भस्थ शिशु की मौत

Thu, 04 Jun 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during treatment
मेहनाजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनिपुर नई कोट गांव की एक महिला की तबीयत खराब होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने प्राइवेट डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

नोनिपुर नई कोट गांव की कुसुम पत्नी रविंद्र पांच माह की गर्भवती थी। बुधवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिस पर परिजन उसे लेकर सिधौना बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे। डॉक्टर उसे भर्ती कर लिया और इलाज करने लगे। इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। लगातार कुसुम की गड़बड़ हो रही हालत को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल संचालक ने उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे लेकर वाराणसी के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही कुसुम ने दम तोड़ दिया। उसके साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। परिजन महिला का शव लेकर मेहनाजपुर थाने पर पहुंचे और सिधौना बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल के संचालक व डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed