फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Precaution dose imposed at 93 centers, flouting Uri guidelines

93 केंद्रों पर लगा प्रीकाशन डोज, उड़ी गाइडलाइन की धज्जियां

Mon, 10 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Precaution dose imposed at 93 centers, flouting Uri guidelines
एंटी कोरोना का प्रिकॉशन डोज लगवाते डा.एके चौधरी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रीकाशन डोज लगाने का अभियान सोमवार से जिले में शुरू हो गया। इसके लिए जिले में कुल 93 बूथ स्थापित किए गए थे। जिला अस्पताल बूथ पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। संक्रमण से बचाने को लेकर टीकाकरण तो हो रहा था लेकिन गाइड लाइन की यहां जम कर धज्जियां उड़ायी जा रही थी। इस बूथ पर एडिशनल व डिप्टी सीएमओ ने अपना टीकाकरण कराया लेकिन किसी ने भी यहां गाइड लाइन का अनुपालन कराने की पहल नहीं किया।
विज्ञापन

हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही 60 प्लस के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को प्रीकाशन डोज लगवाने का केंद्र सरकार ने फरमान जारी किया है। सोमवार से इसकी जिले में शुरूआत भी हो गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय के अनुसार जिले में प्रीकाशन डोज के लिए कुल 93 बूथ स्थापित किए गए है। जिले में कुल 1.14 लाख लोगों को प्रीकाशन डोज लगवाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिला अस्पताल बूथ पर प्रीकाशन डोज के लिए सर्वाधिक भीड़ उमड़ी रही। संक्रमण के बचाव को लेकर यहां टीकाकरण हो रहा था लेकिन यहीं संक्रमण को बढ़ाने का नजारा भी देखने को मिला। बूथ पर कोरोना गाइड लाइन की जम कर अनदेखी होती नजर आयी। यहां लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान दे रहे थे न ही सभी लोग मास्क ही लगाए हुए थे। यहां सोमवार को कई एडिशनल व डिप्टी सीएमओं ने भी अपना प्रीकाशन डोज लगवाया लेकिन किसी ने भी कोरोना गाइड लाइन की हो रही अनदेखी की ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed