फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhan murder case: Police arrested one more accused

प्रधान हत्याकांड: एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 23 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Pradhan murder case: Police arrested one more accused
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या में नामजद एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के नौवें दिन भी गांव में गम व गुस्से का माहौल देखने को मिला। पुलिस व पीएसी के जवान गांव में जगह-जगह तैनात रहे।
विज्ञापन

बांसगांव ग्राम के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू की नौ दिन पूर्व गांव स्थित श्री कृष्ण पीजी कालेज के पास स्थित पोखरे पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद जम कर बवाल हुआ था। बांसगांव से बोगरिया चौकी तक पुलिस व पब्लिक के बीच गुरिल्ला युद्ध हुआ था। पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी थी। पत्नी की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। एक और नामजद आरोपी बृजेंद्र उर्फ गप्पू को रविवार को तरवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी मुख्य आरोपी सूर्यांश पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं घटना के नौवे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गम और गुस्से का माहौल देखने को मिला। मुख्य आरोपी के अब तक गिरफ्तार न किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed