फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhan murder case: Arrested for giving shelter to criminal of 50,000

प्रधान हत्याकांड : 50 हजार के इनामी अपराधी को शरण देने वाला गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Pradhan murder case: Arrested for giving shelter to criminal of 50,000
आजमगढ़। प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी व 50 हजार के इनामी को शरण देने वाले दो शरणदाताओं को पुलिस ने गुरुवार की सुबह मेंहनगर के वीरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। सूर्यांश घटना के काफी दिनों तक इन्हीं दोनों के घर पर शरण लिया था।
विज्ञापन

लगभग दो माह पूर्व तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोग नामजद किए गए थे। जिसमें तीन की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी सूर्यांश अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश में तरवां थाना पुलिस लगी हुई है। इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि इस 50 हजार के इनामी अपराधी को मेंहनगर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में शरण मिली हुई थी। शरणदाताओं की पुष्टि होने पर तरवां थाना पुलिस ने वीरपुर गांव पहुंच कर रितुराज सिंह उर्फ भोला सिंह पुत्र सुनील सिंह व निर्भय सिंह उर्फ काजू पुत्र श्रीप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed