फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhan beats up village panchayat officer with supporters

प्रधान ने समर्थकों संग ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटा

Sat, 14 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pradhan beats up village panchayat officer with supporters
आजमगढ़। जेसीबी से पोखरी खोदाई की सूचना पर ग्राम पंचायत अधिकारी जांच को पहुंच गए और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही प्रधान समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गया और ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई कर दिया। इस बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। घटना फूलपुर तहसील क्षेत्र के बिहटा गांव की है। थाने पर दी तहरीर में ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार यादव निवासी बनगांव थाना दीदारगंज ने बताया कि उनका कार्यक्षेत्र ग्राम बिहटा है। सूचना मिली कि प्रधान जेसीबी से पोखरी की खोदाई करा रहा है। इस सूचना पर वह जांच को मौके पर पहुंच गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान ग्राम प्रधान सूर्य बहादुर गौतम समर्थकों के साथ पहुंच गया और उनका मोबाइल छीन कर फेंक दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी का आरोप है कि इस दौरान प्रधान व समर्थकों ने उन पर हमला भी किया। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर फूलपुर कोतवाली में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed