फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Practice class will create a sense of national consciousness among the youth

Azamgarh News: अभ्यास वर्ग युवाओं में राष्ट्रीय चेतना का भाव पैदा करेगा

Thu, 29 Jun 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Practice class will create a sense of national consciousness among the youth
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग बुधवार को शहर के हरवंशपुर स्थित एक स्कूल में हुआ। जिसमें सैद्धांतिक भूमिका, कार्य पद्धति, इकाई परिसर कार्य, सदस्यता व अभाविप अमृत महोत्सव पर आदि विषयों पर चर्चा की गई। प्रांत छात्रा प्रमुख दीक्षा सिंह ने कहा कि जीवन में अभ्यास का बहुत महत्व है। व्यक्ति को हमेशा अभ्यास करना चाहिए, इसी उद्देश्य को लेकर के एबीवीपी के कार्यकर्ता हर वर्ष अलग-अलग प्रकार के वर्गों का आयोजन करते हैं। प्रांत उपाध्यक्ष प्रो प्रशांत राय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसकी और इसके कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बड़ी है। कार्यकर्ता ही संगठन के रीड की हड्डी होते हैं किसी भी संगठन में कार्यकर्ताओं को अभ्यास की आवश्यकता पड़ती है। एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग युवाओं को प्रशिक्षित कर जिले में राष्ट्रीय चेतना का भाव भरने का काम करेगा। इस दौरान शिवम पांडेय, डॉ सर्वेंद्र विक्रम सिंह, बसंत श्रीवास्तव, राजेश यादव, प्रियंका तिवारी, उत्कर्ष, शिल्पी, गौरव, राज, रमन, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed