फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PPE kit being thrown open in medical college

मेडिकल कालेज में खुले में फेंकी जा रही पीपीई किट

Wed, 02 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
PPE kit being thrown open in medical college
आजमगढ़। कोरोना महामारी के दौरान इससे बचाव के उपायों पर भी सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है, लेकिन जब जिम्मेदार ही उस गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करें तो औरों से क्या उम्मीद की जा सकती है। कुछ ऐसा ही बुधवार को मेडिकल कालेज में देखने को मिला। यहां मेडिकल स्टाफ द्वारा पहनी गई पीपीई किट को खुले में ही फेंका गया था।
विज्ञापन

कोविड- 19 से बचाव के लिए आम जनमानस को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने और हाथों को बार-बार धोने का निर्देश दिया गया है। वहीं इस बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए सरकार की ओर से चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को पीपीई किट उपलब्ध कराई गई है। ताकि उन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार पहनी गई पीपीई किट का निस्तारण या तो जमीन में दबाकर या जलाकर करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को मेडिकल कालेज चक्रपानपुर परिसर में रखी डस्टबीन के ऊपर बाहर कई पीपीई किट खुले में फेंकी हुई मिली। किसी ने उसे डस्टबीन में रखकर उसे बंद करने की भी जहमत नहीं उठाई थी। मेडिकल कालेज प्रशासन की लापरवाही के कारण यहां आने पर किसी के भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, कालेज प्रशासन ने इसे स्टाफ का होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

जो पीपीई किट फेंकी गई है वह अंदर प्रयोग की गई पीपीई किट नहीं है। यह उन एंबुलेंस चालकों द्वारा फेंकी गई है जो बाहर से मरीजों को लेकर आते हैं। इनको हमारे द्वारा कई बार फटकारा गया, लेकिन यह लोग नहीं मानते हैैं। हमारे पास खुद इसके निस्तारण की व्यवस्था है इसलिए इस तरह से पीपीई किट फेंकने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. आरपी शर्मा, प्राचार्य मेडिकल कालेज चक्रपानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed