फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   power supply in many areas due to rain

Azamgarh News: बारिश से चरमराई कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति

Fri, 30 Jun 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
power supply in many areas due to rain
जिले में बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बारिश से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। शुक्रवार की शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। जिसके कारण उपभोक्ता परेशान दिखे। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, बूढ़नपुर में 16 घंटों बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। शहर में कुंवर सिंह उद्यान के पास तार पर पेड़ गिरने से विकास भवन की बिजली गुल हो गई। देर शाम पेड़ को काटकर हटाने का काम चलता रहा। ठंडी सड़क क्षेत्र की बिजली ठप रही। मुबारकपुर डिवीजन के मोहब्बतपुर फीडर से शाहगढ़, बैठौली, महलिया, जमुड़ी आदि गांवों की बिजली रात में कट गई थी शुक्रवार को दिन में लगभग 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। बूढ़नपुर क्षेत्र के कोयलसा, कौड़िया, देउरपुर,अतरैठ आदि गांवों के लोग दिन भर बिजली का इंतजार करते रहे। बिजली न होने से लोग पीने के पानी के लिए तरस गए। सगड़ी: क्षेत्र के जीयनपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर आजमगढ़ से आने वाले मेन सप्लाई का इंसुलेटर बृहस्पतिवार की रात 11बजे उकरौड़ा गांव के पास खराब हो गया। जिसके चलते नगर पंचायत अजमतगढ़, कस्बा सगड़ी, अल्लीपुर, खालिसपुर, रौजा सैफनपट्टी, गोड़इतपट्टी, कसड़ा आइमा, दाउदपुर, भटौली, कंजरा दिलशादपुर, मसोना, सहित 12 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति रही। अहरौला : आंधी पानी के दौरान रात में मेन सप्लाई के लिए आए तार पर बांस गिर गया। जिसके कारण अहरौला बाजार के साथ ही रेड़हा, फुलवरिया, पकड़ी, बनरहिया आदि क्षेत्रों में शाम पांच तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। मेंहनगर : बिजली गिरने से से फीडर पर डिस पंक्चर होने से आपूर्ति बाधित हो गई है। अधीक्षण अभियंता अजय मिश्रा ने बताया कि आंधी पानी से जिन क्षेत्रों की बिजली प्रभावित हुई है। वहां कर्मचारियों को लगाकर लाइनों को सही कराया जा रहा है। जल्द ही सभी जगहों की बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed