फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power goes away as soon as keshav

केशव के जाते ही चली गई बिजली

Thu, 11 May 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 11 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power goes away as soon as keshav
massive power shortage
विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के कार्यालय में घुसकर एसडीओ पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज बिजली विभाग के अवर अभियंता लामबंद हैं। नाराज अभियंताओं ने बुधवार की रात से ही कार्य बहिष्कार करते हुए आपूर्ति ठप कर दी। इसका परिणाम रहा कि गुरुवार को शहर से ग्रामीण क्षेत्र की जनता परेशान रही। जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने पर अधिकारियों ने शहर सहित अन्य क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चालू कर दी लेकिन उनके जाते ही बिजली कट गई। उधर, लालगंज क्षेत्र की आपूर्ति गुरुवार की शाम तक शुरू नहीं हो सकी थी। बिजली के न रहने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने की घोषणा की है लेकिन सीएम के आदेश के बावजूद जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। इसके आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। अक्सर रात के 12 बजे बिजली कट जाती है और पुन: सप्लाई तीन घंटे बाद शुरू होती है। इसकी वजह से लोगों की रात की नींद हराम है। इस प्रकार की स्थिति शहर से लेकर देहात तक में है।
विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के पैकोली गांव निवासी कमलेंद्र मिश्र दो दिन पूर्व मंगलवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ संदीप प्रजापति के दफ्तर पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान कमलेंद्र आदि ने एसडीओ पर हमला बोल दिया। एसडीओ ने सिधारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पुलिस अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपियों की गिरफ्तार न होने से नाराज एसडीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बुधवार की रात से ही कार्य बहिष्कार करते हुए आपूर्ति ठप कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दो बजे से ही जिला मुख्यालय से लेकर लालगंज, मेहनाजपुर, तरवां, मेंहनगर, खरिहानी, ठेकमा, मार्टीनगंज, बरदह कुछ क्षेत्र जौनपुर जिला तक की सप्लाई ठप हो गई। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में जहां पूरे दिन शहर में बिजली आंखमिचौली करती रही। वहीं, शाम को जैसे ही डिप्टी सीएम का उड़नखटोला पुलिस लाइन परिसर से उड़ा कि बिजली कट गई। बीच-बीच में बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।

जिला प्रशासन विद्युत अधिकारी और कर्मचारियों के साथ है। यदि वे लोग कार्य बहिष्कार किए हैं तो उनसे वार्ता कर बहिष्कार समाप्त कराया जाएगा। किसी भी दशा में व्यवस्था में व्यवधान नहीं उत्पन्न होने पाएगा। जिन लोगों ने एसडीओ पर हमला किया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - सुहास एलवाई, डीएम


एसडीओ पर हमला करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद भी सिधारी थाने की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसकी वजह से सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किए हैं। जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बिजली आपूर्ति भी ठप कर दी जाएगी। - धीरज सिन्हा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed