फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power failure of 200 houses of three localities due to burning of transformer

ट्रांसफार्मर जलने से तीन मुहल्ले के 200 घरों की बिजली गुल

Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Power failure of 200 houses of three localities due to burning of transformer
सरायमीर। रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते बृहस्पतिवार को जल गया। ट्रांसफार्मर के जलने से कस्बा के तीन मुहल्लों के लगभग 200 घरों की बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी। लेकिन देर शाम सात बजे तक विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। बिजली के न रहने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताते चलें कि रेलवे स्टेशन सरायमीर मार्ग पर कस्बा के चुड़िहार दक्षिणी, थाना रोड, सिद्दीक मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति के लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बृहस्पतिवार की शाम को लगभग पांच बजे ओवरलोड के चलते उक्त ट्रांसफार्मर अचानक से तेज आवाज के साथ जल गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी। इस पर कर्मचारियों ने बिजली काट दी। लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस दौरान लोगों ने कई बार जेई को ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना देने के लिए फोन मिलाया। लेकिन जेई का फोन नहीं उठा। इससे लोगों में गुस्सा है। कस्बे के लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जलने से सबसे बड़ी समस्या पेयजल को लेकर है। वहीं पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से सभी परेशान हैं, ऊपर से ट्रांसफार्मर के जलने से समस्याएं और बढ़ जाएंगी। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार को ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed