फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power failure in two villages for two days

दो दिन से दो गांवों की बिजली गुल

Tue, 10 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Power failure in two villages for two days
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के केशवपुर के पास आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग के किनारे खींची गई लाइन के विद्युत के मेन सप्लाई का पोल दो दिन पहले ट्रक के धक्के से टूट गया। जिसके चलते केशवपुर और नूरुद्दीनपुर गांव के लगभग ढाई सौ घरों की विद्युत आपूर्ति दो दिनों से ठप है।
विज्ञापन

केशवपुर जंगल के पास सड़क के किनारे मेन सप्लाई का विद्युत पोल लगाकर लाइन खींची गई है। जिससे कई गांव में विद्युत की सप्लाई होती है। रविवार की देर रात ट्रक के धक्के से एक विद्युत का बोल टूट गया। रात का वक्त होोन के कारण आस-पास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। उधर विद्युत पोल टूटने से दो दिन से दो गांव में बिजली नहीं है। क्षेत्र के राजेश, सुनील, समसुद्दीन, प्रमोद, फहद आदि ने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी लोगों ने दी। लेकिन आज दो दिन हो गया अभी तक पोल को सही नहीं किया गया। बिजली न रहने से उमस भरी गर्मी से जहां हाल बेहाल है, वहीं छोटे-मोटे काम धंधे प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द पोल सही कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इस संबंध में
विज्ञापन

एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि नया पोल मंगाया जा रहा है, जल्द ही पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed