फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poverty cause of death old man hanged stopped several times committing suicide took dreadful step alone

गरीबी बनी मौत का कारण: अधेड़ ने लगाई फांसी, आत्महत्या करने से कई बार रोका था; अकेले में उठाया खौफनाक कदम

Wed, 13 Nov 2024 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 06:26 PM IST
सार

Azamgarh News : अधेड़ की मौत की सूचना पाकर मौके पर कप्तानगंज थाना की पुलिस भी पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि अधेड़ ने इसके पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Poverty cause of death old man hanged stopped several times committing suicide took dreadful step alone
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव निवासी कर्मजीत (55) वर्ष पुत्र इंद्रजीत शर्मा ने बुधवार की दोपहर मड़ई में दुपट्टे के सहारे धरन से लटक आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बनकट जगदीश गांव निवासी कर्मजीत की गांव के सिवान में एक मड़ई है। उसके पास दो बेटे चार बेटियां हैं। कर्मजीत देऊरपुर बाजार में दाना और भूजा की दुकान लगाता था। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण काफी दुखी रहता था, जिसके कारण इसके पहले भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन, ग्रामीण और परिजनों की मदद से उसे बचा लिया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को जब परिजन धान की मड़ाई कर रहे थे, उसी वक्त उसने अपनी मड़ई में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। जब तक परिजन और ग्रामीण उसे बचाते उसकी मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पीएम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed