फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Postman will make Aadhar card of children from door to door

घर-घर जाकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे पोस्टमैन

Mon, 07 Mar 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Postman will make Aadhar card of children from door to door
डाक विभाग के पोस्टमैन अब चिट्ठी बांटने के साथ ही घर-घर पहुंच कर पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड भी बनाएंगे। इसके लिए अभिभावकों को कोई शउल्क नहीं देना होगा। आधार कार्ड में बदलाव कराने के लिए पचास रुपये शुल्क लगेगा। प्रशिक्षण में उत्तीर्ण पोस्टमैनों को स्मार्टफोन से लैस कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक आधार कार्ड बैंकों व विशेष संस्थाओं की ओर से ही बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने बताया कि बाल नामांकन सेवा योजना के तहत पोस्टमैन ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पांच साल से कम आयु वर्ग के बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे। साथ ही मोबाइल नंबर आधार से लिंक करेंगे। आधार कार्ड बनाते समय पोस्टमैन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएंगे। इस सुविधा के शुरू होने से उन बच्चों के आधार कार्ड भी बन जाएंगे, जिनके अभिभावक दैनिक मजदूरी के चलते आधार कार्ड बनवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। डाक विभाग की ओर से आधार कार्ड बनाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। सिर्फ आधार कार्ड में कुछ भी बदलाव कराने पर 50 रुपये शुल्क देना अनिवार्य होगा। मोबाइल नंबर पर आने वाला मेसेज ही इसकी रसीद होगी।
विज्ञापन

छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनाने में अनियमितता को रोकने के लिए विभाग ने ठोस कदम उठाए हैं। पांच साल से छोटे बच्चों के आधार का सत्यापन मां के अंगूठे से किया जाएगा, क्योंकि छोटे बच्चों के अंगूठे की लकीरें स्पष्ट नहीं होती हैं। डाक विभाग ने मां के अंगूठे से ही सत्यापन का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
आधार के लिए यह है जरूरी दस्तावेज
आजमगढ़। पांच साल से छोटे बच्चों के आधार कार्ड के लिए अस्पताल के जन्मप्रमाण पत्र के साथ माता का आधार नंबर का होना जरूरी है। मां का आधार न होने की दशा में ही पिता का आधार कार्ड स्वीकार किया जाएगा।

0
डाक विभाग पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनाएगा। इसके लिए डाकियों को प्रशिक्षण दिया गया है। आधार कार्ड बनाने के लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं।-योगेंद्र मौर्या, प्रवर डाक अधीक्षक प्रधान डाकघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed