{"_id":"cc0aeb596d7f5d50ea6c6a130f1683b0","slug":"poor-daughter-s-wedding-united-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बेटी की शादी के लिए एकजुट हुआ गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बेटी की शादी के लिए एकजुट हुआ गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद क्षेत्र के शिवरामपुर गांव ने एक नजीर पेश की है। एक गरीब बेटी की शादी के लिए न पूरा गांव एकजुट हुआ, बल्कि उसके पिता के निवेदन पर लोगों ने लड़के की भी तलाश की।
बुधवार को जब मां शीतला धाम पर गरीब की बेटी पिंकी और हुसेनगंज के रामगोपाल परिणयसूत्र में बंधे तो गांव के लोगों ने गृहस्थी के सामान देकर उसे विदा किया। एक गांव के इस पहल को सब लोग सराह रहे थे।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी रोपन शर्मा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में पत्नी समेत एक पुत्र और एक पुत्री पिंकी है। पुत्री की शादी को लेकर काफी दिन से रोपन परेशान था।
विज्ञापन
गांव निवासी डीओ पद पर कार्यरत अरविंद कुमार यादव और शिक्षक शेषनाथ, प्रदीप, इंद्रजीत समेत कई लोगों ने रोपन की परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों से उसकी पुत्री की शादी के लिए सहयोग मांगा।
सभी ने सहमति दी और शादी के लिए लड़के की तलाश की गई। रोपन की पुत्री की शादी हुसेनगंज निवासी गुलाब शर्मा के पुत्र राम गोपाल शर्मा के साथ तय की गई। साथ ही मां शीतला के मंदिर में विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने पर ग्रामीणों की सहमति बनी।
बुधवार को गाजेबाजे के साथ हुसेनगंज से बारात मां शीतला धाम पहुंची और रीति-रिवाज से पिंकी और रामगोपाल परिणय सूत्र में बंधे। ग्रामीणों ने दोनों का आशीर्वाद दिया और पिंकी को गृहस्थी के सभी सामानों के साथ खुशी-खुशी विदा किया।