फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pooja Special to provide relief to passengers

यात्रियों को राहत पहुंचाएगी पूजा स्पेशल

Sat, 02 Sep 2017 11:22 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 02 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pooja Special to provide relief to passengers
फाइल फोटो
आजमगढ़। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों को सुविधा पहुंचाने की कोशिश की गई है। रेलवे की ओर से छपरा से दिल्ली वाया आजमगढ़ तक के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाई गई है।
विज्ञापन


10 सितंबर से चलने वाली पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को छपरा से आजमगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी और वापसी में मंगलवार सुबह आजमगढ़ होते हुए छपरा जाएगी। इससे दशहरा, दीपावली और छठ पूजा में घर आने वालों लोगों को काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


बाहरी प्रदेशों में रहने वाले जिले के लोगों को त्योहारी सीजन में घर पहुंचने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। रिजर्वेशन खुलते ही सभी ट्रेनों में नो रूम की हालत हो जाती है। ऐसे में दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्वों पर घर पहुंचने में लोगों को कोफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परेशानी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है। छपरा से दिल्ली के लिए सप्ताह में एक दिन आजमगढ़ होते हुए जाएगी। रविवार को शाम चार बजे छपरा से चलकर ये ट्रेन सात बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। 7.56 बजे खुरासन रोड होते हुए अगले दिन पूर्वाह्न 11.55 पर दिल्ली पहुंचेगी।

सोमवार को वापसी में ये ट्रेन दोपहर 1.55 पर दिल्ली से रवाना होगी। मंगलवार सुबह 6.50 पर आजमगढ़ पहुंचेगी।  10 सितंबर से शुरू की गई ये ट्रेन 29 अक्तूबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर संजय यादव ने बताया कि ट्रेन में कुल 21 कोच लगेंगे।

पूर्वोत्तर के जिलों में बाढ़ के कारण कई रेल खंडों पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण किशनगंज से अजमेर के लिए चलने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस को रद्द रखने का फैसला लिया गया है। दोनों तरफ से ट्रेन को तीन-तीन दिनों के लिए रद्द किया गया है।


सप्ताह में तीन दिन किशनगंज से चल कर अजमेर के लिए जाने वाली गरीब नवाज (15716-15715) एक्सप्रेस से काफी संख्या में लोग दिल्ली और अजमेर जाते हैं। इन दिनों पूर्वोत्तर के जिलों में आई बाढ़ से पानी रेल की पटरियों पर आ जाने के कारण ट्रेन का संचालन गड़बड़ा गया है।

अगस्त माह में इसे कई बार निरस्त किया जा चुका है। फिलहाल यात्रियों की परेशानी जस की तस रहने वाली है। क्योंकि ट्रेन को दोनों तरफ से तीन दिन और रद्द करने का फैसला लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि अजमेर से आने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस को चार, पांच और सात सितंबर को रद किया गया है।

वहीं, किशनगंज से अजमेर की ओर से जाने वाली गरीब नवाज को एक, तीन और पांच सितंबर को निरस्त रहेगी।
    
देश की आर्थिक नगरी मुंबई में बाढ़ के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी चढ़ जाने के कारण यूपी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ने लगा है।  शनिवार को 11055 लोकमान्य तिलक मुंबई से चलकर शाहगंज, आजमगढ़ के रास्ते मउ होकर गोरखपुर तक जाने वाली गोदान एक्सप्रेस पांच घंटा विलंब से खुरासन रोड स्टेशन पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


खास तौर से महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें हुई। खुरासन रोड रेलवे अधीक्षक मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते उधर से आने वाली ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed