फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Political gathering in flood affected area Start politics

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगा सियासी जमावड़ा. राजनीति शुरू

Mon, 10 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Political gathering in flood affected area Start politics
सगड़ी के हाजीपुर बाढ़ चौकी पर राहत कार्य की जानकारी लेते भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और वरिष्ठ क? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सियासी जमावड़ा लगना भी शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से सपा प्रतिनिधिमंडल की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया था। इसके क्रम में आज सपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ितों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। भाजपा जिला अध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने भी क्षेत्र का दौरा करके बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानियां पूछीं।
विज्ञापन

लाठी खाएंगे, जेल जाएंगे...लेकिन करेंगे संघर्ष
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक अजय कुमार लल्लू ने जनपद के बाढ़ ग्रस्त गांव महुला, टेकनपुर, हैदराबाद, सहदेवगंज का दौरा किया। कटान का निरीक्षण किया, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द जाना। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह टीम के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के दावारा क्षेत्र में वाढ़ पीड़ितों के हालात का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसल तबाह हो चुकी है। गन्ना और धान की फसल डूब गई है। 80 गांवों में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों के साथ घोखा कर रही है। प्रभावित लोगों को अभी तक राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरने के साथ ही 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में सदन में भी उठाएंगी।अजय कमरा लल्लू ने कहा कि हापुड़ में छह साल की बच्ची के साथ रेप हुआ, जौनपुर में रेप के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। प्रदेश सरकार में चारों तरफ लूट मची हुई है। अपराधी एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कांग्रेस इसे लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी। किसानों की समस्या, गन्ना भुगतान, फसलों के मूल्य और युवाओं को रोजगार के मुद्दे उठाते रहेंगे। उन्हों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि परियोजना बनाकर आजमगढ़ और मऊ में बंधों की मरम्मत कराई जाए। किसानों को राहत सामग्री के साथ ही बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाए। कहा कि बाढ़ से स्थिति काफी विकट है एक तो कोरोना महामारी के कारण लोगों के पास काम नहीं है, उधर राहत के नाम पर सरकार छलावा कर रही है मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीगण उड़न खटोले में बैठकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ।मात्र हवाई निरीक्षण समस्या का समाधान नहीं है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि बाढ़ ग्रस्त लोगों की हर संभव सहायता करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विगत दिनों जानलेवा हमले में घायल कांग्रेस जिलासचिव राजीव मिश्रा के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया। सुरसी भदुली गांव में कृपाशंकर यादव के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सिधारी स्थित रामलीला मैदान के पास ट्रांसफार्मर विस्फोट में घायल प्रताप मद्धेशिया और सुनील मौर्या के परिवार से मुलाकात की। 25-25 हजार रुपये की नकद सहायता धनराशि उपलब्ध कराया। पूर्व अध्यक्ष हवलदार सिंह, तेज बहादुर यादव, मन्नू यादव, ओंकार पांडेय, राजाराम यादव, मुकेश राय, अजीत राय, हरिकेश मिश्रा, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, रविकांत त्रिपाठी, अमर बहादुर यादव, अजीज इमाम मंजीत यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह.के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र महाराजगंज से टेकनपुर महुला तक निरिक्षण किया। देवारा हाजीपुर में 42-42 किलो की राहत सामग्री पैकेट का वितरण जरूरतमंदों में किया गया। ध्रुव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों के प्रति समर्पित है। सभी बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी जा रही है। बाढ़ पीड़ित कुछ लोगों का कहना है कि बन्धे पर स्थायी आवास बनाया जाए, ताकि बाढ़ के समय में लोगों को वहां आसरा मिल सके। रैन बसेरे की बात ग्रामीणों की ओर से कही गई। ग्रामीणों की जो भी समस्या है उससे मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को अवगत करा समाधान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी से वार्ता कर लगातार बाढ़ पीड़ितों का हाल ले रहे हैं। किसी को भी कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या जानने का प्रयास कर रहें हैं। राहत सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, अरविन्द जायसवाल, संतोष सिंह, मनीष मिश्रा, शिवकुमार मौर्य, शैलेन्द्र तिवारी, उमेश गोड़, लालचन्द यादव, कुंवर रणंजय सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, जीत बहादुर सिंह, मोनू विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी सगड़ी तहसीलदार सगड़ी मौजूद रहे।

अधिकारियों की लापरवाही से टूटा बांध : चंद्रदेव
आजमगढ़। अधिकारियों की लापरवाही के चलते टेकनपुर में सुरक्षा बांध टूट गया। इसके चलते दर्जनों गांवों के लोगों के घरों में पानी घुस गया है। उनका खाने-पीने सहित सारा सामान नष्ट हो गया। कई दिनों की हीलाहवाली के बाद बांध की आधी-अधूरी मरम्मत की गई। किसान पलायन को मजबूर हैं। उक्त बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रदेव राम यादव करैली ने सोमवार को टेकनपुर-जोकहरा रिंग बांध के निरीक्षण के बाद कही। कहा कि ग्रामीणों से जानकारी मिली कि 1980 में उक्त बांध बनाया गया था, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई थी। बांध टूटने से चार-पांच दिन पूर्व से ही पानी का रिसाव हो रहा था। इसकी स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को से की थी, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा रहा की बांध टूट गया। इसके बाद आनन-फानन में प्रशासन के लोग पहुंचे और बांध के मरम्मत की खानापूर्ति करने लगे। किसानों के पास खाने पीने का सामान भी नहीं बचा है। वह पलायन को मजबूर हो गए। मांग की कि व्यापक रूप से सर्वे कराकर किसानों की फसल और उनके घरों को हुए नुकसान का उन्हें मुआवजा दिया जाए। पशुओं के चारे की व्यवस्था की जाए। हाजीपुर चट्टी पर कुछ लोगों ने शिकायत की कि आधा दर्जन गांवों में बिजली का खंभा टूट गया है। बिजली बाधित हो गई है। इस पर पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।करैली ने कहाकि किसानों के हुए नुकसान का संज्ञान नहीं लेते हैं तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। सन्दीप यादव, जगपत पटेल, महेश यादव, विरेन्द्र, उमाशंकर, रामाश्रय, सत्यनारायण यादव, शरीफ, कमरुद्दीन, आजम, मनीष गुप्ता, हरिवंश चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

सगड़ी के जोकहरा रिंग बांध टूटे की जानकारी लेते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिंह।

सगड़ी के जोकहरा रिंग बांध टूटे की जानकारी लेते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिंह।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के जोकहरा रिंग बांध टूटे की जानकारी लेते सपा नेता चंद्रदेव राम यादव।

सगड़ी के जोकहरा रिंग बांध टूटे की जानकारी लेते सपा नेता चंद्रदेव राम यादव।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed