फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police will keep a close watch on the bullion market on Diwali festival

दीपावली पर्व पर सराफा बाजार पर रहेगी पुलिस की कड़ी निगहबानी

Sat, 30 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police will keep a close watch on the bullion market on Diwali festival
आजमगढ़। धनतेरस व दीपावली के मौके पर सराफा बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरतने की योजना बनाई है। इस दौरान पुलिस सराफा बाजार की निगहबानी करेगी। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाकर सराफा की 347 दुकानों की पड़ताल की और दुकानदारों से सुरक्षा के उपाय करने को कहा। जिले के सभी थानों की पुलिस शुक्रवार की रात सड़कों पर उतरी और जगह-जगह चेकिंग की गई। सराफा बाजारों में दुकानदारों को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी उपाय करने को कहा गया। उनकी दुकानों के आसपास खड़े संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान 347 सराफा की दुकानों की जांच की गई और 530 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 544 वाहनों की भी जांच हुई और 136 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 8 वाहनों को सीज किया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 2 नवंबर को धनतेरस, 3 को नरक चतुर्दशी, 4 को दीपावली, 5 को गोवर्धन पूजा और 6 नवंबर को भैया दूज है। इन त्यौहारों पर सराफा की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है, जिस दुकान पर जरूरत होगी, वहां पुलिस की तैनाती की जाएगी। दुकानदारों को पुलिस के नंबर भी मुहैया कराए जा रहे हैं, जिस पर वे जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed