{"_id":"5852dd564f1c1b7c7c64a496","slug":"police-will-arrive-in-twenty-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस मिनट में पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस मिनट में पहुंचेगी पुलिस
azamgarh
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव ने किया डायल 100 का शुभारंभ
- फोटो : azamgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से शुरू की गई डायल 100 की योजना का जिले में गुरुवार को शुरुआत की गई। किया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव और वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखा कर डायल 100 की लग्जरी गाड़ियों को रवाना किया।
बलराम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से डायल 100 योजना शुरू की है। अब पुलिस दिन-रात सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। इससे अपराधियों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने सपा शासन में किए गए विकास के कार्यों को गिनाया।
वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पुलिस के पास समाज के सारे दायित्वों का बोझ होने के बावजूद विभाग में संसाधनों का अभाव था। उन्होंने डायल 100 योजना के शुभारंभ के मौके पर संबोधन के दौरान चुटीले अंदाज में अतीत की एक घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि एक मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही थी। डीआईजी आजमगढ़ रेंज धर्मवीर ने बताया कि यह व्यवस्था लखनऊ में स्थापित अत्याधुनिक कंट्रोल रूम से संचालित है। यहां काल करने पर उसे रिसीव करने के लिए खासतौर से महिलाओं को लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंतल किशोर ने बताया कि इसके जरिए जहां पीड़ितों की समस्या का निवारण त्वरित गति से किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, नपा अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, एमएलसी राकेश यादव गुड्डू, अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव, लालगंज विधायक बेचई सरोज, फूलपुर पवई विधायक श्यामबहादुर यादव, मंडलायुक्त नीलम अहलावत, डीएम सुहास एलवाई, सीडीओ महेंद्र वर्मा के अलावा पुलिस महकमे के तमाम अलाधिकारी मौजूद रहे।