फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police went on rampage in Dabish

दबिश को गई पुलिस ने जम कर मचाया उपद्रव

Wed, 14 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police went on rampage in Dabish
गोरिया बाजार (आजमगढ़)। महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में मंगलवार की रात दबिश के लिए पहुंची पुलिस ने तीन घरों में जम कर तोड़फोड़ किया। इस दौरान दरवाजा, खिड़की के साथ ही अन्य सामानों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विरोध करने सामने आई महिलाओं पर ईंट-पत्थर फेंक कर व लाठियां भांज कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव निवासी शेख साकिब वर्तमान में गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है। वहीं किसी मुकदमें में वह वांछित भी है। उसी की तलाश में महराजगंज थाना पुलिस मंगलवार की रात भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ शेख साकिब के घर पर पहुंचा। साकिब घर पर नहीं मिला तो पुलिस ने उसके घर में घुस कर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें धमकाते हुए और लाठियां दिखाते हुए खदेड़ दिया गया। साकिब के अलावा पुलिस ने पड़ोसी महबूब व सोफियान के घरों पर भी धावा बोला और इन दोनों घरों में भी तोड़फोड़ किया।
विज्ञापन

घटना के समय गांव के पुरुष सदस्य नमाज पढ़ने मस्जिद गए हुए थे। तीनों घरों में सिर्फ महिलाएं ही थी। आसपास की महिलाएं भी घरों से बाहर निकल आई तो पुलिस टीम ने लाठियां भांज कर उन्हें खदेड़ दिया। दबिश के नाम पर पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर एसओ महराजगंज गजानंद चौबे ने बताया कि तोड़फोड़ का आरोप पूरी तरह से गलत है। पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश देने गई थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। तोड़फोड़ उक्त लोगों खुद की गई होगी। पुलिस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed