फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police team attacked, pulled off uniform, tried to break bike

Azamgarh News: पुलिस टीम पर हमला, वर्दी खींची, बाइक तोड़ने की कोशिश

Tue, 05 Aug 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked, pulled off uniform, tried to break bike
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पीआरवी टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने के बाद फल खरीद रहे पुलिसकर्मियों पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान गाली-गलौज, मारपीट, वर्दी खींचने और बाइक को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें आरोपियों की दबंगई नजर आ रही है।
विज्ञापन


कंधरापुर थाने पर तैनात पीआरवी कर्मी सच्चिदानंद ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह अपने साथी चालक राजेश राय के साथ हर्रा की चुंगी पर पेट्रोल भरवाने गए थे। पेट्रोल लेने के बाद चौक पर फल खरीदते समय तीन बाइक सवार युवकों ने एक राहगीर से मारपीट शुरू कर दी, जब बीच-बचाव किया तो दो और लोग आ गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन




हमलावरों ने गाली-गलौज, वर्दी की कॉलर पकड़कर खींचने, शर्ट के बटन तोड़ने और सरकारी बाइक को तोड़ने की कोशिश की। मौके पर लोगों के जुटने से आरोपी भाग निकले। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी अंकित सोनकर, मोनू सोनकर, सोनू सोनकर व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed