{"_id":"603a917f8ebc3e14ff1e7fd9","slug":"police-station-will-be-established-along-the-highway-post-on-the-expressway-azamgarh-news-vns5771909151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर हाईवे चौकी के साथ स्थापित होगा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर हाईवे चौकी के साथ स्थापित होगा थाना
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हाईवे पुलिस चौकी ही नहीं एक थाना भी स्थापित होगा। भंवरनाथ के आसपास हाईवे थाना स्थापित करने की रणनीति बनी है। जल्द ही जगह आदि चिन्हित कर थाना स्थापना की कवायद शुरू कर दी जाएगी। वहीं दो से तीन दिनों में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के जिले में मौजूद हिस्से पर हाई वे चौकी स्थापित करने के स्थल भी चिन्हित कर लिए जाएंगे।
लखनऊ के चांदसराय से पूर्वांचल के गाजीपुर जिले के हैदरिया तक जाने वाले सिक्स लेन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले की सीमा में 84 किमी लंबा है। इस रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस चौकी की स्थापना के साथ ही पीवीआर की मौजूदगी भी रहेगी। अप्रैल माह में शासन इस एक्सप्रेस वे को शुरू कर देने की रणनीति पर काम कर रहा है। जिसके तहत लगातार इसके निर्माण कार्य पर शासन की नजर है। इस रास्ते किसी तरह की घटनाएं न होने पाए और यदि हादसे होते है तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे इसके लिए जगह-जगह हाई वे चौकी स्थापित की जानी है और पीआरवी तैनात की जाएगी। जगह चिन्हित करने का पुलिस महकमे को निर्देश हो चुका है। जिसके तहत कवायद भी शुरू कर दी गई है। वहीं हाई वे पुलिस चौकी के साथ ही एक हाई वे थाना भी स्थापित किया जाएगा। जिसे भंवरनाथ क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के किनारे ही स्थापित किए जाने की रणनीति बनी हुई। स्थान चयन की कवायद में महकमा जुटा है और जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। वहीं 84 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कितनी हाईवे चौकी होंगी और पीआरवी तैनात किए जाएंगे इसका फैसला भी दो से तीन दिन में हो जाएगा।
जिले से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हाई वे पुलिस चौकी ही नहीं एक थाना भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए ब्रह्मस्थान-भंवरनाथ क्षेत्र में जगह देखा जा रहा है। वहीं दो-तीन दिनों में मैं स्वयं निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे से दौरा कर पुलिस चौकी व पीआरवी के लिए स्थान चिन्हित कर लूंगा।
विज्ञापन
सुधीर कुमार सिंह,एसपी, आजमगढ़।