{"_id":"5dc99c028ebc3e5b3635dd5b","slug":"police-station-reached-the-matter-of-fifth-mariage-azamgarh-news-vns4938446165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवी पत्नी के चक्कर में पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवी पत्नी के चक्कर में पहुंचा थाने
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अधेड़ पांचवी पत्नी के चक्कर में सोमवार को थाने पहुंच गया। उसके खिलाफ चौथी पत्नी ने पांचवी शादी करने की शिकायत की थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाई। जहां दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लिया। ऐसे में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
अहरौला के एक गांव के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति की पहली पत्नी मर चुकी है। इसके बाद वह बंगाल में नौकरी करने गया और वहां एक दूसरी महिला से शादी कर लिया। वह वहीं पर बच्चों के साथ रहती है। इसके बाद वह पंजाब कमाने गया तो वहां तीसरी महिला से शादी कर लिया। तीसरी बच्ची वहां बच्चों के साथ रहती है। इसके बाद वह घर पर चौथी पत्नी से शादी किया। वह यहां पर बच्चों के साथ रहती है। इस प्रकार से उसके पास इन पत्नीयों से कुल नौ लड़के हैं, जो अलग-अलग शहर में अपनी मां के साथ रहते हैं। वृद्ध काफी दिनों से घर पर रहता था। यहां करीब चार, पांच माह से गांव की एक अन्य 50 वर्षीय महिला को फंसाकर उससे अपनी पांचवी शादी करने और साथ लेकर कहीं भागने की फिराक में था। इसीबीच घर पर रह रही चौथी पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई। जहां दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लिया। एसओ अहरौला मदनचंद पटेल ने बताया कि सुलह-समझौता होने पर दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया।