{"_id":"0eced5581df729b59200460f4b637dba","slug":"police-searched-on-public-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पंजाब प्रांत के गुरुदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद जनपद की पुलिस सोमवार को काफी चौकन्नी नजर आई। पुलिस द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सघन चेंकिंग की गई। इस दौरान खोजी कुतिया राधा ने भी पुलिस की मदद की।
गुरुदासपुर में सोमवार को हुए आतंकी हमले के बाद जिला प्रशासन काफी सतर्क हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डागस्क्वायड की टीम भी साथ थी। खोजी कुतिया राधा भी यात्रियों के सामानों को सूघकर उनके सामानों की तलाशी करने में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने यात्रियों के बैग को खुलवाकर तलाशी ली और संतुष्ट होने के बाद ही किसी को जाने दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ था। जिसको पता था वह तो समझ गया लेकिन जिसे घटना की जानकारी नहीं थी वह उत्सुकता बस दूसरे से पूछ रहा था कि आखिर क्या बात है जो इतनी सघन चेकिंग की जा रही है। सीओ सीटी के नेतृत्व में निकली टीम ने रोडवेज की बसों में घुसकर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि गुरुदासपुर की घटना को देखते हुए जनपद में एलर्ट घोषित कर दिया गया है। साथ ही सारे अधिकारियों को इस संबधं में निर्देश जारी कर दिए गए हैं और पूरे जनपद में चौकसी बढ़ा दी गई है।
---